गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राशन कम तौलने को लेकर रसद विभाग ने एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। लोनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत असालतपुर में सरकारी गल्ले की दुकान पर अनियमितता मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उचित दर की दुकान असालतपुर गांव के निवासी उपेंद्र त्यागी द्वारा संचालित की जा रही थी। उपभोक्ताओं ने उपेंद्र त्यागी पर सरकारी राशन में कटौती करने और निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद विभाग ने जांच शुरू की, जिसमें दुकान संचालक को अनियमितता में लिप्त पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने उचित दर विक्रेता से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन विभागीय जांच में पाया गया कि विक्रेता का स्पष्टीकरण गलत था। जांच टीम को दुकान पर गेहूं और चावल की बोरियों का पूरा ल...