मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। वार्ड नम्बर पांच सहादतपुरा पूर्वी के लोगों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडवोकेट अमरेश सिंह के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड से मिला। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभाग में अनियमितता, सरकारी धन के दुरुपयोग और 11000 केवीए लाइन के तार एक बार के स्थान पर तीन लगाए जाने प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन करने का आश्वासन दिया। सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि सहादतपुरा क्षेत्र में वर्षों से विद्युत व्यवस्था बदहाल है। आरोप लगाया गया है कि कई कार्यों में अनियमितता और धन का दुरुपयोग किया गया है। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मी की अभद्रता पर विभाग सख्त, जांच समिति गठित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि चार पूर्व लगाया गया ट्...