हरदोई, जून 4 -- हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह ने संविलियन विद्यालय नरायनपुर की प्रभारी हेडटीचर रेनू कनौजिया को निलंबित करने की कार्रवाई की है। उन पर विभागीय आदेशों की अवहेलना, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। विद्यालय में शैक्षिक स्तर अत्यंत खराब है। टैबलेशन शीट गायब होने के बावजूद न तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही विभाग को समय से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जनगणना में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित यह भी पढ़ें- एबीएसए से अभद्रता व नवीन नामांकन में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...