सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- पुपरी। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री को चोरौत उतरी वार्ड दो निवासी रामाशीष साह के पुत्र देवेंद्र साह ने आवेदन भेजा है। इसमें अंचल पदाधिकारी व राजस्व कर्मचारी द्वारा अवैध राशि लेकर दाखिल खारिज कर देने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में देवेंद्र कुमार ने बताया है कि उसकी जमीन पूर्वज अशर्फी साह, नारायण साह व रामेश्वर साह के नाम खाता 194, खेसरा 15330 है, इसे मनमाने ढंग से सीताराम साह की पत्नी आशा देवी के नाम गलत वंशावली के आधार पर खारिज कर दिया है। उक्त तथ्यों की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...