अनियमितता के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को बीआरएबीयू परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि में अनियमितता और छात्रों को हो रही परेशानी के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद के महानगर मंत्री शिवांशु ने कहा कि आरटीआई में सुस्ती से छात्रों को 30 दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉपियां नहीं मिल रही हैं। कई छात्रों को फेल से पास कराया जा रहा है। पीएचडी का रिजल्ट प्रकाशित नहीं होना संदेह पैदा करता है।प्रांत सविष्कार संयोजक दीपक यादव ने कहा कि छात्रों से डिग्री प्रमाणपत्र के लिए दोबारा पैसे लिए जा रहे हैं। इतनी सुस्ती है कि पैसे देने के बावजूद छात्रों को समय पर उनकी डिग्री नहीं मिल पा रही है। प्रांत सचिवालय सचिव सुशील सिंह ने कहा कि स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने के ठीक 20 मिनट पहले रद्द ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.