प्रमुख संवाददाता, मई 5 -- UP News: अनियमितता के आरोप में बस्ती की मोटरयान निरीक्षक (आरआई) सीमा गौतम को निलंबित कर दिया गया है। गोरखपुर में 172 माल वाहनों के सकल भार यान में अनाधिकृत ढंग से वृद्धि करने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की ओर से इनके निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबन के दौरान यह परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगी। वाहन पोर्टल पर प्रदर्शित डाटा के अनुसार इन्होंने उक्त वाहनों की भार वृद्धि में पंजीयन अधिकारी का अनुमोदन नहीं लिया। माल वाहनों के सकल भार यान में वृद्धि अपनी आईडी से कर दी। गोरखपुर में आरआई के पद पर तैनाती के दौरान सीमा गौतम ने 10 सितंबर 2025 को यह अनियमितता की थी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है। प्रयागराज के आरटीओ को इनके खिलाफ लगे आ...