अनियमितता के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- कार्य में लापरवाही के आरोप में हुई कार्रवाई शिक्षक के स्कूल में सोने का वीडियो भी हुआ था वायरल मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के महुआवां पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय नरकपी के प्रभारी प्रधानाध्यापक लालमोहन दास को अनियमितता बरतने और कार्य में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी बीईओ संजीव कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसी विद्यालय के शिक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह का स्कूल में बेंच पर सोने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया गया कि शिक्षक की तबीयत खराब थी। इसी कारण वह कुछ देर के लिए बेंच पर लेट गए थे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.