अनियमितता के आरोप में ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण
रांची, जून 25 -- नामकुम संवाददाता। रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और नाली निर्माण में अनियमितता के आरोप लगाते हुए गुरुवार को नामकुम क्षेत्र के लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि बेस निर्माण में डस्ट के बजाय मिट्टी और गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही मानक के अनुसार छह इंच अलकतरा की परत की जगह तीन से चार इंच की ही परत चढ़ाई जा रही है। इससे सड़क से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से मामले की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.