आजमगढ़, मार्च 18 -- लाटघाट। चकबंदी में अनियमितता की शिकायत मिलने पर बुधवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रामप्रवेश प्रसाद सिंह हाजीपुर ग्राम पंचायत में जांच करने पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और निस्तारण करने का आश्वासन दिया। गांव के शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया कि 1984 से गांव चकबंदी प्रक्रिया से गुजर रहा है। आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में अनियमियता की जा रही है। एक जगह बैठकर अधिकारी चक काट रहे हैं। मौके का मुआयना तक नहीं कर रहे हैं। बंदोबस्त अधिकारी राम प्रवेश प्रसाद सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि जो भी त्रुटियां होंगी, उनका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह पटेल, बनारसी प्रसाद, मुन्ना पटेल, अजीत कुमार, सुधाकर, पंकज, राम सिंह, मनीष गुप्ता, रमेश, हरिकेश, दुर्गावती, इंदल, देवमती आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.