अनियमितता की शिकायत पर जगदीपुर में विकास कार्यों की जांच
मऊ, जून 16 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रतनपुरा के जगदीपुर में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में की गई अनियमितता की जांच के लिए मंगलवार को डा.चंद्रप्रकाश सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने शिकायत के विभिन्न बिंदुओं की जांच किया। विदित हो कि गांव के ही महेंद्र राजभर, लल्लन राजभर, रामशकल राजभर व बृजेश यादव आदि ने ग्राम प्रधान पर गांव में नाली, स्ट्रीट लाइट, पंचायत भवन निर्माण आदि में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए वर्ष 2025 में ही शिकायती पत्र दिया था। किंतु अधिकारियों की लेट लतीफी एवं हीलाहवाली से कोई जांच नहीं हुई। अंत में शिकायत कर्ताओं ने न्यायालय की शरण लिया। इसी क्रम में मंगलवार को डॉक्टर चंद्र प्रकाश सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.