बांका, अप्रैल 19 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड के गचिया बसबिट्टा पंचायत अंतर्गत गंगदौरी गांव के पंडित टोला से लेकर साह टोला तक करीब दो माह पूर्व बने नाला पूरी तरह से अनियमितता की भेंट चढ़ने क़े साथ ही नाला टूटू कर बर्बाद हो गया। अनियमितता की भेंट चढ़ने से टूट कर बर्बाद हुए नाला में पंचायत स्तरीय कार्यरत कर्मी की लापरवाही बताई जा रही है। यही नही नाला का निर्माण किस योजना व कितने राशि से कराया गया है आज़ तक सूचना पट्ट भी कार्यस्थल पर नही लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को यह पता चल सके की किस योजना व कितने राशि से नाला का निर्माण कराया गया था जो दो महीने क़े अंदर ही अनियमितता की भेट चढ़ गयी। यह भी पढ़ें- अनियमितता की भेंट चढ़ गया दो वर्ष पूर्व बना नाला मालुम हो की गचिया बसबिट्टा पंचायत क़े गंगदौरी गांव में पंचायत मद्द से द सड़क क़े बीचों बीच न...