अनियमितता की जांच कराने की मांग
धनबाद, जून 17 -- झरिया ऊपर राजबाड़ी निवासी व लालमणी आश्रम के सक्रिय सदस्य विजय कुमार ने लालमणी आश्रम फेस-टू सबलपुर कमेटी के एक पदाधिकारी पर अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, जिला कल्याण अधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक और महिला आयोग सहित कई वरीय अधिकारियों से की है। शिकायत में विजय कुमार ने पदाधिकारी पर बिना सूचना के सदस्य बनाने व हटाने, कागजातों में मनमानी करने और फंड प्रबंधन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.