अनियमितता की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत
देवरिया, जून 22 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत परान छपरा में पंचायत निधि के कथित दुरुपयोग की शिकायत पर रविवार को गांव में प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। शिकायत मिलने के बाद एडीओ पंचायत धीरेन्द्र सागर गांव पहुंचे और मामले से जुड़े दस्तावेजों तथा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्राम नदावर निवासी विरजू कुमार ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान अम्बरीश कुमार यादव एवं ग्राम सचिव की मिलीभगत से ग्राम निधि के खाते से करीब 13.99 लाख रुपये का भुगतान वेदांश इंटरप्राइजेज नामक फर्म को किया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उक्त फर्म का संचालन स्वयं ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है। उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में अनियमितता बरतने तथा पंचायत निधि के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए मामले की नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.