महाराजगंज, मार्च 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा में आरटीई के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एमएलसी प्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सदस्य राजन विश्वकर्मा ने शनिवार को बीआरसी परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहित संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। बाद में पहुंची बीएसए रिद्धी पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशन समाप्त हो गया। एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीआरसी के अधिकारी आरटीई के तहत गरीब बच्चों को उनके अधिकार से वंचित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीआरसी में। तैनात एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी और अन्य जिम्मेदार इस प्रक्रिया में अभिभावकों से मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी सहित संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आर...