अनियमितता का आरोप लगा किसान संघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
अमरोहा, अगस्त 24 -- चकबंदी संबंधी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार से कृषि उप संभाग प्रसार कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं आंदोलन जारी रहेगा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि लुहारी भूड़ निवासी माया देवी, टीकम सिंह, हरिओम, दाउदपुर जागीर की सोना देवी व चकोरी के सुरेंद्र सिंह समेत तमाम किसानों से चकबंदी के दौरान अनियमितता बरती गई है। अब किसान समस्याओं को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में सम्मिलित हैं। सुविधा शुल्क लेकर अपात्र किसानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। बताया कि इस संबंध में पूर्व में अधिकारियों को ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.