फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अनियमितताओं पर जिला कृषि अधिकारी अरविंद मोहन मिश्र ने दो खाद लाइसेंस निलंबित कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में जांच के दौरान अनियमिततायें पाये जाने पर विजय खाद भंडार मोहम्मदाबाद रोड नवाबगंज और न्यू राजपूत खाद भंडार अचरा रोड नवाबगंज के लाइसेंस निलंबित कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में माह अप्रैल को यूरिया का लक्ष्य 7093 मीट्रिक टन के सापेक्ष 19943 मीट्रिक टन की उपलब्धता है। इसी तरह से डीएपी और पोटाश भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। रेलवे रेक और सड़क मार्ग से लगातार खाद की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी विक्रेता की ओर से किसानों को अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री की जाती है या खाद के साथ अनावश्यक टैगिंग की जाती है तो संबंधित विक्रेता को दोषी मानकर का...