अनियमितताओं पर नेहा नर्सिंग होम सील
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- फर्रुखाबाद। निजी चिकित्सालयों और नर्सिंग होम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के चौक स्थित नेहा नर्सिंग होम में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कई गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय द्वारा गठित टीम, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल निजी पंजीकृत चिकित्सालय के साथ क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा के नेतृत्व में नेहा नर्सिंग होम पहुंची।
निरीक्षण में अनियमितताएं निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। टीम ने अस्पताल के अभिलेखों और व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.