उन्नाव, दिसम्बर 29 -- उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक ने सफीपुर क्षेत्र में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो आदि की जांच की गई। जांच में अनियमितता पाए जाने में बाबू यादव कृषि सेवा केंद्र मेथीटीकुर सफीपुर, तिरुपति बालाजी खाद भंडार मेथीटीकूर सफीपुर, शिव खाद केंद्र मिर्जापुरकला मियागंज, भोला कृषि सेवा केंद्र रसूलाबाद, नागेश कृषि सेवा केंद्र रसूलाबाद, शोभम कृषि सेवा केंद्र, नागेश कृषि सेवा केंद्र को कारण बताओ नोटिस दिया गया। साथ ही 2 उर्वरक विक्रेता पारस खाद भंडार व जय बालाजी खाद भंडार रसूलाबाद का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...