अल्मोड़ा, मई 12 -- अल्मोड़ा। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने सोमवार को विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। औषधि निरीक्षक ने विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर ड्रग लाइसेंस की वैधता जांची। स्टॉक, बिक्री व खरीद रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया। सुनिश्चित किया कि दवाओं की बिक्री व खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के पर्चे पर ही किया जाए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी जांच की गई। अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण में तीन मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं पाई गई। इस पर औषधि निरीक्षक ने सात दिन के भीतर मेडिकल प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बताया कि मेडिकल स्टोरों का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.