अनियमितताओं पर डीआरडीए निदेशक ने लगाई फटकार
जामताड़ा, जून 13 -- नारायणपुर। डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड की बंदरचुंवा पंचायत में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया।
योजनाओं का निरीक्षण इस दौरान डीआरडीए निदेशक विजय कुमार ने पंचायत क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंदरचुंवा तथा अहमद अंसारी के बिरसा हरित आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया। योजनाओं के संचालन और लाभुकों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मध्याह्न भोजन की कमी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंदरचुंवा में छात्रों की उपस्थिति की तुलना में कम मात्रा में मध्याह्न भोजन तैयार पाए जाने पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.