रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप एएचटीयू और पुलिस ने छापेमारी की गई। चार होटल समेत एक कैफे में अनियमितताएं मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई। गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रुद्रपुर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कई होटलों, ढाबों और कैफे सेंटरों पर आकस्मिक छापेमारी की। एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर के होटल में नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में नियमों की अनदेखी, रिकॉर्ड में लापरवाही और निर्धारित मानकों का पालन न किए जाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। कुछ होटल और कैफे बिना आवश्यक दस्तावेजों के संचालन कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही चार होटल संचालकों और एक कैफे सेंटर मालिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान 15 हज...