मुंगेर, मई 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हवेली खड़गपुर इकाई ने मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। एबीवीपी के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, सौरभ झा, पिंकेश कुमार, शैलब झा आदि ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय के त्रुटिपूर्ण रिजल्ट से हरि सिंह महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं परेशान हैं। बीते दिनों स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रकाशित परिणाम में उपस्थित परीक्षार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया।

छात्रों की चिंताएँ वे सभी इंटरनल परीक्षा में उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बैकलॉग के कई छात्र-छात्राओं का सेमेस्टर-1 का रिजल्ट अब तक प्रकाशित नहीं किया गया है, जबकि सभी का परिणाम एक साथ...