बिजनौर, फरवरी 24 -- ग्राम पंचायत नवादा तुल्ला में विकास कार्यों को लेकर उठे सवालों के बीच जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अनियमितताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार अस्थायी रूप से सीज कर दिए हैं। इस निर्णय से पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी जगत सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि पंचायत क्षेत्र में कराए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और नियमों की अनदेखी की गई है। शिकायत में कार्यों की गुणवत्ता और धनराशि के उपयोग पर भी सवाल उठाए गए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी सहायक ग्राम विकास अधिकारी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच में कु...