अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मलखान सिंह जिला अस्पताल में कथित अनियमितताओं और कर्मचारियों के शोषण के आरोपों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत के आधार पर अपर निदेशक (स्वास्थ्य) ने पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी है। शिकायत में कहा है कि ठेका कर्मचारियों से कार्य लेकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कई पदों पर मनमाने तरीके से नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा अस्पताल के विभिन्न विभागों में आवश्यकतानुसार स्टाफ की कमी के बावजूद कार्य का असंतुलित वितरण होने की बात भी कही गई है। शिकायतकर्ता अविनाश ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को उनके मूल कार्य से हटाकर अन्य कार्यों में लगाया गया है। वार्ड ब्वाय से सुपरवाइजर का काम लिया जा रहा है। कुछ मामलों में आवासीय सुविधाओं और संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए ग...