रुद्रपुर, अगस्त 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने शनिवार को काशीपुर विकासखंड के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगा में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर प्राथमिक विद्यालय पैगा के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों विद्यालयों के अन्य शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

समस्या का कारण निरीक्षण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैगा का पुस्तकालय लंबे समय से बंद मिला। पुस्तकालय पंजिका भी उपलब्ध नहीं थी। शिक्षकों को समर कैंप कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी और मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित पंजिकाओं में भी अनियमितताएं पाई गईं। शैक्षिक स्तर की स्थिति भी चिंताजनक रही। कक्षा तीन से पांच तक ...