बेगुसराय, अप्रैल 10 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत विभागीय निर्देशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। नियम के अनुसार बच्चों को प्राथमिकता के तौर पर अंडा उपलब्ध कराना है। अंडा नहीं खाने वाले बच्चों को मौसमी फल दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन कई विद्यालयों में विभागीय निर्देश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक ने हाल में ही पत्र जारी कर अंडा वितरण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। साथ ही, गड़बड़ी को रोकने के लिए नियमित तौर पर एमडीएम योजना की जांच का निर्देश भी दिया है। बताया गया है कि शुक्रवार को मध्य विद्यालय गोदरगामा में बच्चों को अंडा और फल के स्थान पर बिस्कुट वितरित किए गए। विद्यालय के छात्र गुलशन कुमार, आरव, सिद्धांत कुमार, प्रियंशु कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.