अनियन्त्रित होकर फिसली बाइक, मां-बेटा घायल
कन्नौज, फरवरी 22 -- उमर्दा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बघेलेपुर्वा गांव के निकट रविवार को एक बाइक अचानक अनियन्त्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव निवासी सुधा देवी पत्नी सत्नेश दुबे अपने पुत्र अभिषेक दुबे के साथ बाइक पर सवार होकर रिस्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रविवार को वापस घर आते समय बघेलेपुर्वा गांव के सामने उनकी बाइक अनियन्त्रित होकर फिसल गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। दोनो को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.