अनियन्त्रित बस पलटी,एक यात्री की मौत
सोनभद्र, जुलाई 2 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। नेशनल हाईवे-39 पर बुधवार रात करीब 10 बजे सीधी-सिंगरौली के मध्य एक सड़क हादसे में हिंडाल्को कर्मी राजेश पाठक उर्फ लाला की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब देवसर से बैढ़न की ओर जा रही यात्री बस हिंडाल्को महान के एक नंबर गेट के समीप जयसवाल ढाबा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक रेत से भरे हाइवा ने सड़क पर बालू गिरा दिया था। इसी दौरान बारिश होने से बताया जा रहा है कि बस का पहिया सड़क पर फैली बालू पर चढ़ गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक समीर वारसी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और घायलों को उपचार के लिए बैढन स्थित ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। मृतक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.