सुल्तानपुर, मार्च 13 -- धनपतगंज, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 110 पर अनियन्त्रित वाहन के चलते यातायात प्रभावित रहा। ओपीडी कर्मियो ने पहुंचकर यातायात शुरू कराया। गुरुवार देर रात थाना धनपतगंज अंतर्गत माईन स्टोन 110 पर थाना अखण्ड नगर अंतर्गत मरसूद निवासी खुर्शीद अहमद अपनी सेंट्रो कार से अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लखनऊ से अखण्डनगर जा रहे थे। जैसे ही वे माइलस्टोन 110 पर पहुंचे कि दाहिने तरफ से एक गाड़ी तेजी से ओवरटेक करते हुए निकली। जिससे उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और बाईं तरफ चल रहे बाहन से टकरा गई। वाहन में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई। पहुंची यूपीडा की राहत टीम ने उन्हें धनपतगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सामान्य उपचार के बाद उन्हें घर जाने जाने दिया। इस दौरान प्रभावित यातायात को यूपीडा टीम ने खुलवाया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.