मधुबनी, फरवरी 19 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया पंचायत के भराम गांव में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-527 ए पर गिट्टी से लदा 18 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर से टकरा गया। हादसे में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य,ट्रक चालक और खलासी सभी सुरक्षित बच गए। घटना सुबह करीब छह बजे भराम हाई स्कूल के सामने तीखे मोड़ के पास हुई। पुलिस के अनुपस्थित ट्रक मधुबनी से झंझारपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कार को बचाने के चक्कर मे ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक एसएच किनारे स्थित श्याम कामत व पुलकित कामत के घर को तोड़ते हुए पलट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.