अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा ट्रक
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- कोखराज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप पेट्रोल पंप के सामने राजस्थान से बनारस ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे केबिन में चालक व खलासी फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़कर चालक और खलासी को बाहर निकाला। सूचना पर कोखराज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक और खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने खुलवाया। समय रहते ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। NH-19 पर सफर करने वाले वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.