अनियंत्रित होकर हाइवा पलटा, सहचालक की मौत
साहिबगंज, मई 15 -- पतना। रांगा थाना के कुसुमपोखर के पास गुरुवार को एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट जाने से खलासी(सहचालक) की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर रांगा सीएचसी पहुंचाया। परिजन पहुंचने के बाद शव की पहचान बरहेट छोटा कदमा के रियाज अंसारी(16) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया गया है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा पांचकुली के पास किसी क्रशर से स्टोन डस्ट लोडकर उतर रहा था। इसी क्रम में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास के लोगों अनुसार जब गाड़ी अनियंत्रित हो रही थी । खलासी (सहचालक) अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही कूदा हाइवा पलट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। हाइवा बरहागाड़ी के एक व्यक्ति का बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.