अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो घायल
गंगापार, जून 2 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार की दोपहर एक ही बाइक पर सवार होकर मिर्जापुर अपने मामा के घर जा रहे दो युवक अछोला मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया।मिर्जापुर हरगढ़ निवासी 22 वर्षीय हर्षित पुत्र दीपक तथा अमिलिया कलां निवासी 17 वर्षीय यश चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी एक ही बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। जैसे ही वह चौकी दिघिया मार्ग पर अछोला मोड़ के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.