अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकराई बाइक, स्वर्ण व्यापारी की मौत
गोरखपुर, जून 20 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर कौलहा मोड़ के पास शनिवार को स्कूल बस से टकराने के बाद बाइक सवार स्वर्ण व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची भटहट चौकी पुलिस ने घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति महाराजगंज की ओर से बाइक से गोरखपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रामपुर कौलहा मोड़ के पास एक स्कूल बस बच्चों को उतार रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।पुलिस की जांच में मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.