अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, रेफर
रांची, सितम्बर 8 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ-33 पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल ओरमांझी के समीप मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में नामकुम के पत्र टोली निवासी फीलमौन टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिस्का सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस बाइक जब्त कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार फीलमौन टुडू बाइक से रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.