अनियंत्रित होकर वाहन माइनर में पलटी, चालक बचा
अंबेडकर नगर, जून 29 -- दुलहूपुर, अम्बेडकर नगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर में जैतपुर थाना क्षेत्र के जफ्फरपुर सुकरौली गांव के पास सोमवार दोपहर एक सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर माइनर में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पक्खनपुर बिछैला गांव के राजस्व ग्राम गोपालपुर निवासी राम जियावन की सफारी गाड़ी का चालक किसी निजी कार्य से घर लौट रहा था। जफ्फरपुर सुकरौली के पास माइनर किनारे सड़क संकरी होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरा। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर एवं अन्य साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सफारी गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया।बचाव कार्य में संतोष कुमार, रामदीन, श्रीराम, अखि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.