अनियंत्रित होकर रहवाहे में गिरी कार,, चार घायल
मेरठ, अप्रैल 19 -- मेरठ-बिजनौर मार्ग पर रानी नगला तिराहे के समीप मवाना की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी, जिससे कार सवार युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह गणेशपुर गांव में किसी शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी, कार में चार युवक सवार थे जिन्हें दो एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ मेडिकल भेजा गया। उसकी जेब से मिले कागज के अनुसार उसका नाम रवि निवासी भगवानपुर लावड़ बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस भी अभी घायलों की जानकारी कर रही है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल घटना मवाना व हस्तिनापुर थाने की सीमा से जुड़ा होने के कारण कार्रवाई के लिए दोनों थाना पुलिस उलझी हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.