जमुई, अप्रैल 24 -- अलीगंज, निज संवाददाता जमुई -नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा पुल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात्री लगभग 10 बजे युवक अपनी अपाची बाइक पर सवार होकर एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोगरेहर गांव जा रहा था, तभी पुराने पुल के सामने रखे मिट्टी के अवरोधक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार संतुलन खो बैठा और सीधे गहरी नदी में वाइक सहित में जा गिरा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । सुबह स्थानीय लोग जब गाय चराने के लिए नदी की तरफ गए तो लाश देखकर हल्ला किया तथा घटना की सूचना चंद्रदीप थाना को दिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ एवम पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नवादा जिले के धमौल थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.