बदायूं, अप्रैल 23 -- बदायूं। अनियंत्रित होकर गेहूं की बोरी से लदा ट्रैक्टर ट्रॉली बिल्डिंग से जा टकराई। बिल्डिंग की बीम और लिंटर से चालक के ऊपर गिर गया। लिंटर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। । उघैती इलाके के कोठा गांव निवासी सचिन पुत्र सुभाष गुप्ता 16 वर्ष ट्रैक्टर ट्राली से गेहूं लादकर नूरपुर पिनौनी आए थे। यहां धर्म कांटे पर ट्रैक्टर ट्राली का वजन करने के लिए पहुंचे। जैसे ही सचिन ने धर्म कांटे पर ट्रैक्टर को ले जाने की कोशिश की। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर बिल्डिंग में जा टकराया। जिससे बिल्डिंग की बीम और लिंटर का मलवा उसके ऊपर जा गिरा। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे और मौत से कोहराम मचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.