अमरोहा, मार्च 19 -- रजबपुर थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना अमरोहा-अतरासी मार्ग पर बुधवार तड़के करीब 5 बजे गांव खालकपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पोल से जा टकराया। कार सवार लोग गाजियाबाद से कांठ की ओर जा रहे थे। जिनमें एक मरीज भी था। हादसे के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सभी पांच यात्री सुरक्षित रहे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार सड़क से उतरकर किनारे की ओर मुड़ गई और पोल से टकराकर रुक गई, जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ। कार चालक की पहचान कांठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.