दुमका, अप्रैल 25 -- गोपीकंदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गाड़ियापानी गांव के पास बालू लदे एलपी ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिससे ट्रक चालक व उपचालक दोनों घायल हो गए। गोपीकांदर थाना की पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉक्टर पंचम लाल ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक इस घटना में चालक एलियर रहमान को गंभीर चोट लगने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गयाहै।वहीं उप चालक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर जाने की सलाह दी है। चालक एलियर रहमान ने बताया कि डब्ल्यूबी57एफ0265 एलपी ट्रक वाहन में बालू लदा कर जामताड़ा जिला से पश्चि...