अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से एक की मौत
पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर। तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा वन में मंगलवार शाम में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के जोड़ निवासी 28 वर्षीय प्रभु कुमार के रूप में हुई है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी ने महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रभु एवं रंजन कुमार तीन दिन पहले उदयपुरा वन गांव रिश्तेदारी में गए थे। दोनों एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार के शाम में वापस जोड़ आ रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई जिससे प्रभु को गंभीर चोट आई। बाद में उसे एमआरएमसीएच लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। रंजन को मामूली चोट आई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.