अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर तीन घायल
साहिबगंज, जून 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर तीन लोग घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के सुरेश उरांव(26), पवन उरांव (20) व गोविंद उरांव (35) तीनों एक ही बाइक से कोटालपोखर की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट देखकर अपने घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान अंधेरा होने से उधवा पुल के पास डायवर्सन से टकरा गया । हादसे में तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर सादिक अंसारी ने इलाज किया । यह भी पढ़ें- बाइक से गिरकर तीन घायल यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.