अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिरे, दो बाइक सवार घायल
सासाराम, जून 5 -- रोहतास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डेहरी-बंजारी मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को समहुता स्थित बिजली कार्यालय के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार डेहरी से रोहतास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजली कार्यालय के पास चालक का बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस गश्त टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान डेहरी के काली बीघा निवासी आलोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.