बिहारशरीफ, मार्च 28 -- अनियंत्रित होकर बाइक बिजली खंभे से टकरायी, चालक की मौत गुन्हेशा गांव था रहने वाला, काम सिलसिले में जा रहा था लखीसराय चेवाड़ा - सिरारी रोड मे सिरारी मुसहरी के समीप हुआ हादसा शेखपुरा/चेवाड़ा, हिन्दुस्तान संवाददाता चेवाड़ा - सिरारी रोड में सिरारी मुसहरी टोला के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार के सिर में गहरी चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चेवाड़ा के गुन्हेशा गांव निवासी 25 वर्षीय अरविन्द मिस्त्री के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक कुत्ता को बचाने के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर तेज गति से बिजली के पोल से टकरा गया। हेलमेट नहीं रहने के कारण युवक के सिर में गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। शव का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.