प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 5 -- कुंडा, संवाददाता। दावत खाकर साथियों संग घर लौट रहे युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक पेड़ से टकराने से तीनों युवक घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। सीएचसी में डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। तीसरे साथी को हल्की चोटे होने से इलाज के बाद घर भेज दिया। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बारहबीघा रामपुर गड़ौली गांव निवासी राधेश्याम का 25 वर्षीय बेटा शिवराम प्रजापति सोमवार रात चौरही गांव में दावत पर गया था। उसके साथ गांव के विजय यादव का 18 वर्षीय बेटा सूरज उर्फ राजकुमार, जगदीश का 30 वर्षीय बेटा रामजी भी दावत गए थे। दावत खाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.