कौशाम्बी, फरवरी 14 -- कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरूपुर के निकट लाटपुर चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में गोविंद पुत्र कलोटी लाल व धारा सिंह पुत्र रतनलाल व शिवकरण पुत्र ननकू लाल निवासीगण ग्राम नथैला का पुरवा थाना कोखराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वहां मौजूद दुकानदारों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया व फोन के माध्यम से परिजनों को सूचना दी गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर भरवारी बाजार गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.