प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा, संवाददाता। साथी संग बाइक से जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर अचानक हाईवे पर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि साथी को रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के भिटाऊ आरिफ गांव निवासी ननकू का 25 वर्षीय बेटा शेबू उर्फ मो. आफाक अपने साथी मो. इस्लाम के बेटे मो. शमीम निवासी चकउद्द्दीन पूरे माली मऊआइमा प्रयागराज के साथ बाइक से रविवार शाम कहीं जा रहा था। जैसे ही वह लोग कुंडा कोतवाली के शेखपुर हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर पहुंचे। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलटने से दोनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। सी...