अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों को चोटें आईं। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अंदेवरी गांव निवासी बीस साल के सत्येंद्र कुमार शुक्रवार शाम अपने परिजनों के साथ मुजाही बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे। इसके बाद सभी लोग बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा कि रात करीब 9:30 बजे रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार सत्येंद्र कुमार के अलावा 10 साल की सौम्या, छह साल का आयांश और किरण देवी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपती घायल दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.