अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, अधेड़ घायल
संभल, जून 15 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद अलीगढ़ नये बाईपास पर रविवार शाम अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें फेरी कर लौट रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना बहजोई क्षेत्र के मोहल्ला निवासी शब्बीर अहमद (55) पुत्र रफरुद्दीन रविवार की रात 8 बजे जनपद मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र से फेरी कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद अलीगढ़ नई बाईपास पर पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आस-पास से गुजर रहे राहगीर रुक गए। उन्होंने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी चन्दौसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.